• Mon. May 25th, 2026

जीआरपी ने जंक्शन से 14 मोबाइल फोन के साथ तीन चोर पकड़े

ByVijay Singhal

Nov 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान जंक्शन से तीन चोरों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 14 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान रोहित पुत्र विजयपाल निवासी अकसौली मंदिर थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस, अजय वर्मा पुत्र बप्पन वर्मा निवासी ग्राम महानपंडरी वल्लभ विशनपुर बेरिया थाना सालपुर जिला गोंडा और मनीष पुत्र इंद्रजीत निवासी सुभाष काॅलोनी थाना आदर्शनगर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद को जंक्शन के गेट 3 से पकड़ा है। पुलिस ने जब तीनों की तलाशी ली तो 14 मोबाइल फोन मिले। मोबाइलों की जानकारी मांगी तो कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद थाने लाकर पूछताछ की। चोरों ने बताया कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करते थे और रेलवे जंक्शन पर चार्जिंग पर लगे मोबाइल चुराने का काम करते थे। जिसे बाजार में बेच देते थे। आरपीएफ उपनिरीक्षक जितेंद्र परिहार ने बताया कि पकड़े गए चोर रोहित से पूछताछ की तो उसने बताया कि प्रेमिका की शादी 2 दिसंबर को है, लेकिन वह किसी और से कर रही है। इसके चलते उसे भगाकर ले जाने के लिए रुपये एकत्रित कर रहा था। इसलिए मोबाइल चोरी करके उन्हें बेचकर रुपये कमा रहा था। पुलिस ने बरामद 14 मोबाइल फोन की कीमत 2.80 लाख रुपये बताई है। तीनों चोरों को न्यायालय भेजा गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.