हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत उपभोक्ताओं को निगम कटौती और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अब बिजनेस प्लान-2 से विस्तार कर ग्राहकों को निर्बाध आपूर्ति देगा। इसके लिए निगम 12 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शासन की ओर से मथुरा के इस प्लान को हरी झंडी भी मिल गई है। विभागीय अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मार्च तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विद्युत कटौती जैसी शिकायतों पर लगाम लगाने के लिए निगम ने कवायद शुरू कर दी है। नए साल में जिले को नई सौगात मिली है। शहरी अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र रावत के अनुसार काॅलोनियों में कनेक्शन अधिक हैं, लेकिन वहां कम एमवीए का ट्रांसफॉर्मर होने के कारण लोड बढ़ते ही लाइन ट्रिप होने की समस्या आती थी। अब उपभोक्ताओं को इसका सामना नहीं करना पड़ेगा। औद्योगिक क्षेत्र में करीब 400 कनेक्शन हैं और फीडर सिर्फ एक है। अब यहां एक अन्य विद्युत उपकेंद्र स्थापित कर उपकरण लगाए जाएंगे। 11 केवी फीडर पर आरएमयू लगेंगी। कुछ जगहों पर जर्जर तारों के चलते अक्सर विद्युत खंभों के आसपास अर्थिंग आने से हादसे होते थे, लेकिन अब एडवांस प्रोटेक्शन सिस्टम लगने के बाद इन दिक्कतों से निजात मिलेगी। जर्जर तारों, खंभे को बदलने के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की फेंसिंग की जाएगी। कोसीकलां क्षेत्र में रिंग मैन यूनिट लगाई जाएगी। साथ ही नया फीडर स्थापित कर पावर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि आदि कार्य होंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
