• Sun. Nov 2nd, 2025

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बोलीं, पशुपालन को दें बढ़ावा तो आदिवासियाें का होगा कल्याण

ByVijay Singhal

Nov 5, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में आयोजित इंडियन पाल्ट्री साइंस एसोसिएशन के तीन दिवसीय 37 वें सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने शुक्रवार को पहले दिन आनलाइन उद्घाटन किया। राज्यपाल ने कहा, देश की विशाल जनसंख्या है। देश के विकास में कृषि और पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान है। जो एक-दूसरे के पूरक है। ये ही क्षेत्र राष्ट्र की आजीविका, खाद्य-सुरक्षा एवं आर्थिक अर्जन को समृद्ध करते हैं। उनका कहना था, कुक्कुट व्यवसाय में आम आदमी रूचि की बढ़ रही है। इस व्यवसाय से दो फायदे होंगे। एक किसानों समृद्ध होंगे और दूसरा कुपोषण की समस्या को छुटकारा मिलेगा। यह ऐसा व्यवसाय है कि घर के पीछे के हिस्से (बैकयार्ड) में किया जा सकता है। इस उद्योग से भूमिहीन, लघु एवं सीमांत किसान, पशुपालक, महिला और युवाओं को आर्थिक आधार प्रदान कर सकता है। राज्यपाल ने आदिवासियों के विकास का आधार भी पशुपालन बताया और कहा उत्तर प्रदेश के 6-7 जिलों में आदिवासी क्षेत्र हैं। जो समूह बना कर रहते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षक इनके बीच जाकर उन्हें विधिवत पशुपालन, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और उससे निर्मित उत्पादों की निर्माण की शिक्षा दे सकते हैं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में शोध और प्रयोगशालाओं को जनता से जोड़कर व्यापक उपयोगी बनान कहा। ऐसे विषयों पर अल्पावधि के सर्टिफिकेट कोर्स बनाने और नवीन शोधों पर कार्यक्रम कर विद्यार्थियों को जोड़ने पर जोर दिया। राज्यपाल ने पशुओं में फैले लंपी वायरस रोग के निदान को प्रयोगशाला की स्थापना, बकरी की नस्ल सुधार के लिए छोटे किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला जर्मप्लाज्म उपलब्ध कराना, स्वदेशी गायों के संरक्षण के लिए गो अनुसंधान संस्थान का पुनर्गठन, अफ्रीकी स्वाइन बुखार रोग निदान की प्रयोगशाला की स्थापना, बड़े पशुओं के लिए उन्नत आपरेशन थियेटर का उद्घाटन, पशु प्रजनन अनुसंधान संगठन को बकरियों की उच्च गुणवत्ता के वीर्य स्ट्रा प्रदान करने के कार्य की तारीफ की। कुलपति प्रो एके श्रीवास्तव, इप्सा के अध्यक्ष प्रो. एएस रानाडे ने भी विचार व्यक्त किा। इप्सा के सचिव डा. जगवीर त्यागी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। वैज्ञानिकों को विशेष योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सोवेनियर पुस्तक का विमोचन किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.