हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 18 जून 2025/ माननीय सदस्य गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार श्री रमाकांत उपाध्याय जी द्वारा आज जनपद मथुरा के फरह के ग्राम कोह की गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौवंशों की देखभाल, चारे-पानी की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था एवं गौशाला की संरचना का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण में गौवंशों की संख्या कम पाई गई। माननीय सदस्य गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार श्री रमाकांत उपाध्याय जी ने गौवंशो की संख्या, भूसा, हरा-चारा, ईयर टैगिंग, लाइटिंग, पानी, शेड, गर्मी से बचाव आदि की जानकारी ली। गौशाला की व्यवस्था को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला की सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि गौवंशों को उचित देखभाल एवं पोषण मिल सके। उन्होंने उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी को गौवंशो की नियमित स्वास्थ्य चेकअप के निर्देश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
