• Tue. Apr 28th, 2026

गोवर्धन से गांव जानू तक सरकारी बस सेवा शुरू

ByVijay Singhal

Apr 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के प्रयास से गोवर्धन से गांव जानू तक सरकारी बस सेवा शुरू हो गई है। विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह ने शनिवार को मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस गोवर्धन से गांव नीमगांव, भागोसा, पल्सों, महरौली होती हुई विधायक के पैतृक गांव जानू तक जाएगी। अब तक यातायात का साधन उपलब्ध न होने से ग्रामीण निजी संसाधनों पर आश्रित थे। सुबह सकरवा रोड स्थित पथवारी मंदिर पर विधायक ने बस का पूजन किया। विधायक ग्रामीणों के साथ बस में सवार होकर पैतृक गांव पहुंचे। रास्ते में गांव सकरवा, मलसराय, देवसेरस, महरौली व जानू में ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया। एआरएम मदन मोहन शर्मा, केंद्र प्रभारी जय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि बस सुबह 6 बजे गोवर्धन से रवाना होगी व शाम 6 बजे जानू से गोवर्धन आएगी। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, महादेव पांडे, ठाकुर रमन सिंह, मदन चौधरी, रामकिशन शर्मा, दिलीप सिंह, ठाकुर परशुराम सिंह, राजेश उपाध्याय, पंकज ठाकुर, सियाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.