• Tue. Apr 28th, 2026

गोवर्धन की विवाहित महिला संदिग्ध हालात में मौत

ByVijay Singhal

Apr 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता  गोवर्धन चौराहा पर बेहोशी की हालत में मिली। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ससुरालीजन जहां विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं, जबकि मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विसरा सुरक्षित किया है। शेरगढ़ के बिलोडा निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन यशोदा की शादी 2010 में गोवर्धन के इंद्रा कॉलोनी निवासी गणेश के साथ की थी। शादी के बाद यशोदा ने एक बेटा और तीन बेटियों को जन्म दिया। शादी के बाद से ही गणेश और उनके परिजन बहन का उत्पीड़न करने लगे। भाई का आरोप है कि उनका बहनोई गणेश बृहस्पतिवार की सुबह यशोदा (32) और बेटी परी को लेकर गाड़ी में बिठाकर गोवर्धन चौराहा पहुंचा। यहां उसने यशोदा को जूस पिलाया। जूस पीने के कुछ देर बाद जब उसे उल्टी हुई तो वह अपनी बेटी को एक कागज पर बड़े भाई का मोबाइल नंबर लिखकर भाग गया। राहगीरों ने विवाहिता की बेटी से कागज पर लिखे मोबाइल नंबर फोन किया। तब मायका पक्ष मौके पर पहुंचा। उन्होंने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया और ससुरालियों को जानकारी दी। जानकारी देने के छह घंटे बाद ससुरालीजन अस्पताल पहुंचे। विवाहिता के ससुर सुरेश ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने यशोदा को बताया कि उसके पति का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस पर पति-पत्नी में विवाद हुआ। सुबह यशोदा अपनी तीसरे नंबर की बेटी परी को साथ लेकर मथुरा में रहने वाले भाई के यहां के लिए निकली। गोवर्धन चौराहा पर उसने अपने पर्स से पुड़िया निकाली और उसमें रखे विषाक्त पदार्थ को खा लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत विषाक्त पदार्थ खाने से होने की पुष्टि हुई है। गोवर्धन सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया है। मायका पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.