हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस ने प्रशासनिक टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित की गयी 20.29 लाख रुपये की संपत्ति को धारा 14(1) के तहत कुर्क की। कुर्क किये गये मकान पर नोटिस चस्पा कराया गया। संगठित गिरोह बनाकर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित करने के आरोपी व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राहुल निवासी गांव देवसेरस, गोवर्धन की अवैध रूप से कमाई गयी 20.29 लाख रुपये की संपत्ति चिन्हित की गयी। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा धारा 14 (1) गिरोह बंद आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का अनुमोदन दिये जाने के बाद बुधवार को उप जिलाधिकारी गोवर्धन मयंक गोस्वामी, सीओ गोवर्धन आलोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, उप निरीक्षक विनोद कुमार,राजकुमार, राजीव तोमर ने पुलिस टीम के साथ देवसेरस निवासी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राहुल की अवैध रूप से अर्जित की गयी 20.29 लाख रुपये कीमत के पक्के मकान को कुर्क करते हुए नोटिस चस्पा कराया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
