• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन पुलिस ने होटल कारीगर की गैर इरादतन हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ByVijay Singhal

Dec 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में होटल कारीगर की गैर इरादतन हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से खून लगा डंडा और लाठी बरामद की है। गौरतलब है कि पुरुषोत्तम 30 बर्षीय निवासी जलेसर एटा, विगत 10 साल से गोवर्धन के अशोका होटल में तंदूर बनाता था। मंगलवार तड़के 5 बजे पुरुषोत्तम होटल से काम कर सौंख बाईपास मार्ग स्थित अपने कमरे पर जा रहा था। तभी बाईपास मार्ग पर राजेश हरिओम व एक अज्ञात व्यक्ति निवासी जलेसर हाल निवासी गोवर्धन ने पुरुषोत्तम को रोक लिया। लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था। उपचार को ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी राधे देवी की तहरीर पर राजेश हरिओम निवासी जलेसर एटा सहित एक अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। गोवर्धन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने एक डंडा और बांस की लाठी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के आरोप में वांछित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.