हिदुस्तान 2र टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में टेंट की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के कारण उसमें रखा लाखों रुपए का टेंट का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान स्वामी ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। मथुरा के जयसिंह पुरा इलाके में स्थित चामुंडा कॉलोनी में शांति टेंट हाउस के नाम से मुकुट बिहारी की दुकान है। इसी दुकान में गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण वहां रखा टेंट का सभी सामान जलकर खाक हो गया। पड़ोसी राजीव भारद्वाज ने बताया सुबह जल्दी डायल 112 की पुलिस आई और दरवाजा तेज तेज बजाने लगे। बाहर निकले तो पुलिस ने बताया कि आग लग गई है। संभावना है कि पुलिस की गाड़ी मौके से निकल रही थी उसने आग लगी देखी जिसके बाद सूचना दी। दुकान स्वामी मुकुट ने बताया कि पड़ोसियों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचा तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। मुकुट ने बताया कि आग किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगाई है। दुकान स्वामी ने बताया कि आग लगने के कारण उनको 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
