हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र नगला चंद्रभान में पींगरी रोड के पास अजय फर्नीचर के गोदाम में रविवार को आग लग गई। आग के कारण गोदाम में रखा करीब चार लाख रुपये का फर्नीचर जल गया। गनीमत रही कि सही समय पर दमकलकर्मी पहुंच गए और उन्होंने आग पर काबू पा लिया, यदि फर्नीचर बनाने में प्रयोग होने वाले केमिकल तक आग पहुंच जाती तो धमाका हो सकता था। गोदाम स्वामी नगला चंद्रभान निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनका नगला चंद्रभान में पींगरी रोड पर फर्नीचर का गोदाम है। गत दिवस शाॅर्ट सर्किट के चलते गोदाम में रखे फर्नीचर में आग लग गई। इसकी सूचना पड़ोसियों ने दमकल के साथ उन्हें दी। सूचना पर वह और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी ने बताया कि आग के कारण चार लाख रुपये का फर्नीचर जल गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
