• Mon. Feb 23rd, 2026

परिजन के सामने दूसरी मंजिल से कूद युवती, गंभीर

ByVijay Singhal

Aug 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र की एक कॉलोनी में सोमवार रात घरेलू विवाद में एक युवती दो मंजिल से कूद गई। नीचे गिरते ही हुई धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौजूद परिजन ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, युवती के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी है। हालांकि प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के धौलपुर निवासी युवती अपने मां-बाप के साथ रिफाइनरी के एक कॉलोनी में दरोगा के मकान में किराये पर रहती है। उसी कॉलोनी में युवती के बुआ-फूफा भी रहते हैं। सूत्रों के अनुसार युवती का धौलपुर के एक लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। परिजन प्रेम-प्रसंग का विरोध करते हैं। सोमवार को इसी बात को लेकर युवती का परिजन से विवाद हो गया। इसी दौरान सोमवार रात करीब 9:30 बजे मकान के दूसरी मंजिल से खिड़की से नीचे कूद गई। इससे वह गंभीर घायल हो गई। घर पर मौजूद परिजन में अफरातफरी मच गई। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है। युवती के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.