हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांट-पानीगांव मार्ग पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली सामने से आ रहे टेंपो के ऊपर पलट गई, जिसमें सवार एक बालिका की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-पानीगांव मार्ग पर मांट की तरफ जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानीगांव की तरफ से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो के ऊपर पलट गई। इसमें सवार कक्षा तीन की छात्रा मीनू (12) पुत्री मोहन सिंह निवासी बंगाली बिरला मंदिर कॉलोनी थाना गोविंदनगर की मौत हो गई, जबकि सौरन पुत्र सौदान सिंह निवासी नगला सुदामा थाना मांट, जया पुत्र टैनी, राधा पत्नी टैनी, राजवती पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी बंगाली काॅलोनी बिरला मंदिर थाना गोविंदनगर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से भाग गया। थाना मांट प्रभारी सोहनवीर सिंह ने बताया कि बालिका मीनू ननिहाल डांगोली आ रही थी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरी ईंटों को हटाया। मृतका के मामा बनवारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। इसी वजह से हादसा हुआ है। हादसे में उसकी बहन भी घायल हुईं। घटनास्थल का सीओ मांट गुजंन सिंह ने भी मौका मुआयना किया। मांट क्षेत्र में ईंट भट्ठा अधिक होने के चलते ज्यादातर लोग ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ले जाते है। जिसकी वजह से आए दिन क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसे होते हैं। जबकि ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरलोड रहती हैं। कोई भी अधिकारी इन पर कार्रवाई नहीं करता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
