हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-तृतीय की मुख्य परीक्षा में जिले में 51.7 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में ज्यादातर सवाल सिलेबस से ही आए, लेकिन जनरल नॉलेज के सवालों ने परीक्षार्थियों को घुमाया भी। जिले के 19 केंद्रों पर रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी ने बताया 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8376 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4332 उपस्थित तथा 4044 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष और एक महिला सुरक्षाकर्मी तैनात की गई थी। सुरक्षाकर्मियों को हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र की जांच बारीकी से की गई। अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और फोटो का मिलान होने के बाद प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि पहचान में संदेह होने पर मामले को हेल्प डेस्क प्रभारी और केंद्र अधीक्षक को भेजा जाएगा। अलीगढ़ के परीक्षार्थी आशुतोष ने बताया कि जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने आए थे, सिलेबस से ही सवाल थे। हालांकि जनरल नॉलेज के सवालों ने कुछ घुमाया, लेकिन जिस परीक्षार्थी ने सिलेबस को पूरा पढ़ा है। उनके लिए आसान प्रश्नपत्र था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
