हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां के कस्बे में राजस्थानी शैली पर बन रही श्री राधामोहनजी गोशाला का कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण किया। बताया कि वृंदावन के बाद मथुरा में यह पहली गोशाला बन रही है। इसके निर्माण में हर संभव मदद की जाएगी। कैबिनेट मंत्री व उनके प्रतिनिधि नरदेव चौधरी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे। हाइवे स्थित गोशाला का निर्माण यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज के सानिध्य में निर्माण कराया जा रहा है। इसमें जोधपुर का लाल पत्थर लगाया जा रहा है। करीब 80 लाख रुपये की लागत से गोशाला का निर्माण होगा। भूसा गोदाम, तीन तरफ गायों के चारा खाने का स्थान बनाया जाएगा। यहां करीब 12 हजार वर्ग फीट में बन रही गोशाला में 500 गाय रखने की क्षमता रहेगी। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि यह अद्वितीय गौशाल बनेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, पूर्व चेयरमैन बिहारीराम पहलवान, ओंकार सिंह, कालू पहलवान, शिवराम सिंह, जगन्नाथ सिंह, देवो, भारतपाल मुंशी, राजवीर चौधरी, हरेंद्र सिंह, ऋतिक आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
