• Wed. Feb 18th, 2026

जिले में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, नगर-निगम के अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

ByVijay Singhal

Dec 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान गति पकड़ रहा है।  मुहल्ला सुदामापुरी में बुलडोजर गरजा। गली में कई भवन स्वामियों द्वारा नाली पर पक्का निर्माण कर रखा था। किसी ने सीढ़ियां बना रखी थीं तो किसी ने जीना आदि। निगम की टीम ने अभियान चलाकर पक्का निर्माण ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही। औरंगाबाद जोन में टाउनशिप सुदामापुरी कालोनी में तमाम लोगों ने नालियों पर पक्का निर्माण कर लिया था। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान से की। इस पर सभी भवन स्वामियों को पूर्व में चेतावनी दी गई। इसके बाद भी भवन स्वामियों ने कब्जा नहीं हटाया। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम एवं थाना पुलिस के साथ मुहल्ले में पहुंची। एक तरफ से बुलडोजर ने नाली पर बनाए गए पक्के निर्माण ध्वस्त करना शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले अभियान के दौरान डेढ़ दर्जन मकानों के आगे किए गए पक्के निर्माण को ध्वस्त कराया। एक भवन स्वामी ने तो नाली के बाहर झीना बना रखा था।  कुछ भवन स्वामी मोहलत मांगते रहे, लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान ने बताया लोगों ने रास्ते पर तक कब्जा कर रखा था, जिसे ध्वस्त करा दिया गया है। सभी को चेतावनी दी है कि पुन: अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता उमेश कुमार, प्रवर्तन दल के सूबेदार राजेश कुमार, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.