• Tue. Feb 17th, 2026

मथुरा में ड्रग्स माफिया के घर NCB की रेड:मंदिर के तहखाने से 1 करोड़ 75 लाख का गांजा बरामद

ByVijay Singhal

Feb 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की राया पुलिस NCB की टीम के साथ थाना क्षेत्र के पड़रारी गांव में पहुंची। टीम ने यहां के रहने वाले तेजवीर के घर पर छापा मारा। ड्रग्स माफिया के घर छापा पड़ते ही मौके पर हड़कंप मच गया। तेजवीर के लिए नशे का काम करने वाले भागने लगे। टीम ने मौके से तेजवीर उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। मथुरा पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर नशे का कारोबार करने वाले ड्रग्स माफिया के ठिकाने पर छापा मारा है। पुलिस और NCB की टीम ने ड्रग्स कारोबारी के घर से साढ़े 3 कुंतल गांजा बरामद किया। आरोपी ने गांजे की यह खेप घर में बने मंदिर के तहखाने में छिपा रखी थी। पुलिस अभी मौके पर तलाशी में जुटी हुई है। तेजवीर गांव और आसपास के इलाके में स्वक्ष छवि और रसूखदार व्यक्तित्व को दिखाता था। धार्मिक कार्यक्रमों में तेजवीर पहुंचता और अपने को धार्मिक दर्शाता था। सूत्रों के अनुसार तेजवीर के कई बड़े नेताओं से संपर्क हैं। इसने अपनी गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा रखा था। तेजवीर ने गाड़ी पर जय इच्छा पूर्ति धाम संगीत प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी लिखवा रखा था। पुलिस और NCB की छापेमारी में तेजवीर के घर से साढ़े 3 कुंतल गांजा बरामद किया। तेजवीर ने यह गांजा अपने घर के अंदर बने मंदिर के तहखाने में छुपा रखा था। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 75 लाख रूपए आंकी गई है। तेजवीर कभी भगवा धारण कर लेता था तो कभी साधु वेश बनाकर घूमता था। टीम ने तेजवीर के घर से छापेमारी के दौरान 1 लाख 70 हजार रूपए बरामद किए। इसके अलावा सोने चांदी के आभूषण,गाड़ी और मोटर साइकिल भी बरामद की है। पुलिस और NCB की टीम अभी मौके पर कार्यवाही में जुटी है। इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार इस मामले में देर शाम तक पुलिस खुलासा कर सकती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.