• Tue. Mar 3rd, 2026

गणेश पहलवान हत्याकांड साजिशकर्ता 25 हजारी इनामी अन्नू उर्फ अनुराग मुठभेड़ के बाद पकड़ा

ByVijay Singhal

Mar 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम को सोमवार देर रात बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में गोवर्धन व्यापार मंडल के प्रमुख गणेश पहलवान की हत्या की साजिश रचने वाले 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अन्नू उर्फ अनुराग को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर 2 मार्च 2026 की रात करीब 10:51 बजे महमदपुर चौराहे के आगे पूर्व चेयरमैन खेमचंद के खेत के पास पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी की।खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। राहत की बात यह रही कि इस मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी या बदमाश घायल नहीं हुआ।पकड़ा गया अभियुक्त अन्नू उर्फ अनुराग, पुत्र लक्ष्मीकांत, गोवर्धन के ‘दसविसा’ क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ गोवर्धन थाने में धारा 109(1) BNS और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी लंबा है। उस पर वर्ष 2024 और 2025 में मारपीट और जान से मारने की धमकी के विभिन्न मामले दर्ज हैं। वह वर्तमान में गणेश पहलवान की हत्या की साजिश से जुड़े मुकदमे (मु.अ.सं. 11/2026) में भी वांछित था। इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा, उपनिरीक्षक हरेन्द्र मलिक और उनकी टीम (हेड कांस्टेबल हरिजेन्द्र, दुर्गविजय, अखिल प्रताप व अन्य) की मुख्य भूमिका रही।मथुरा पुलिस के अनुसार, अभियुक्त से पूछताछ जारी है ताकि इस साजिश में शामिल अन्य सफेदपोशों और अपराधियों के चेहरों को बेनकाब किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.