• Fri. Feb 27th, 2026

करंट से मृत छात्र का गांव खिरारी में अंतिम संस्कार

ByVijay Singhal

Jul 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के गांव खिरारी में करंट से छात्र की मौत के बाद परिजन ने देर रात गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि प्रकाश आधा घंटा से अधिक समय तक तड़पता रहा, लोगों ने वीडियो तो बनाई, लेकिन उसे बचाने का साहस किसी ने नहीं दिखाया। राया के गांव खिरारी निवासी प्रकाश आगरा के इंद्रपुरी काॅलोनी में किराए पर रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। दोपहर को वह कोचिंग पढ़ने जा रहा था। रास्ते में सड़क पर भरे पानी में लगे टोरेंट पॉवर के बक्से से करंट आ गया। इससे रास्ते से गुजर रहा प्रकाश करंट की चपेट में आ गया। दोपहर तीन बजे परिजन को घटना की जानकारी हुई तो वह आगरा पहुंचे, इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। परिजन देर रात शव को गांव ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। पिता गजेंद्र सिंह ने बताया कि बड़े बेटे रामू की शादी हो गई है। छोटा बेटा प्रकाश दो साल से आगरा में पढ़ रहा था। चार-पांच दिन पहले ही उसकी शादी का संबंध आया था, उसके मन में कुछ बनने की इच्छा थी, इसलिए उसने फिलहाल शादी से मना कर दिया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.