• Thu. Jun 18th, 2026

व्रन्दावन में सामने आया हादसे का चश्मदीद की जुबानी पूरी कहानी

ByVijay Singhal

Apr 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जिसने जिम्मेदारों की लापरवाही की पोल खोल दी है। यमुना रिवर फ्रंट परियोजना के तहत पांटून पुल को हटाया जा रहा है। इस दौरान बिना किसी सुरक्षा प्रबंध क्षेत्र को प्रतिबंधित किए ही जेसीबी से पीपों को खींचकर हटाया जा रहा था। इसी की चपेट में आकर मोटरबोट पलट गई और 10 लोगों की जान चली गई। दोपहर करीब 2:30 बजे के करीब 37 लोग केसी घाट पर पहुंचे। वहां से श्रद्धालु दो मोटरबाेट में सवार हुए। डूबने वाली मोटरबोट में 37 लोग सवार थे। यमुना में जब नाविक बोट को दौड़ने लगा तो कुछ जगह पर लोगों को डर लगने लगा। कुछ लोगों ने चालक से मोटरबोट की स्पीड कम करने को कहा लेकिन चालक ने एक न सुनी और कहा कि हम लोगों को रोज का काम है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.