हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद में जैसे-जैसे सर्दी का बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे आलू की फसल पर पाले का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे आलू किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसान फसल को बचाने के लिए दिन-रात खेतों में सिंचाई कर रहे हैं। गलन भरी सर्दी गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है, लेकिन आलू की फसल में नुकसान की संभावना बढ़ने लगी है। वर्तमान में अधिकांश खेतों में आलू की फसल खेतों में लहलहा रही है। किसान अधिक पैदावार पाने के लिए अनेक तरीके अपना रहे हैं। लेकिन सर्दी का प्रकोप उनकी फसल को खराब कर सकता है। किसानों का कहना है कि पाले से बचाव के लिए आलू की फसल में सिंचाई की जरूरत है। शाम को खेतों पर धुंआ कर पाले से फसल को बचा रहे हैं। वहीं कोहरे से सरसों की फसल भी प्रभावित हो सकती है। सर्दी का मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। सरसों की फसल में नुकसान हो सकता है। आलू की फसल को बचाने के लिए सिंचाई कर बचाव कर रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
