हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। किसानों की जमीन के अवैध कागजात तैयार कर दलालों ने खुद इसका लाभ ले लिया। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ मिलकर गोवर्धन उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। मामला गोवर्धन तहसील क्षेत्र का है। यहां किसानों की जमीनों के फर्जी कागजात बनवा कर अवैध रूप से प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ दलालों द्वारा ले लिया गया। बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांवों के किसान भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजकुमार नयन के साथ गोवर्धन तहसील पहुंचे। किसानों ने गोवर्धन उपजिलाधिकारी डॉक्टर सुरेश चंद्र, ब्लॉक खंड अधिकारी ब्रजबिहारी त्रिपाठी और गोवर्धन क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा से शिकायत की। किसानों ने बीमा कंपनी के सर्वेयर सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित किसानों का कहना कि दलालों के माध्यम से बीमा कंपनी और राजस्व विभाग ने किसान की जमीन पर कई कथित लोगों के नाम से फर्जी किरायानामा तैयार कर क्लेम बीमा कंपनी से ले लिया गया। इसकी जानकारी किसानों को पोर्टल द्वारा हुई है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राजकुमार नयन ने बताया कि बीमा के लिए किसानों द्वारा पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया गया था। पोर्टल द्वारा आवेदन स्वीकार्य नहीं हुआ तो पता चला कि जमीन पर किरायानामा लिखवाकर कथित व्यक्ति द्वारा बीमा का लाभ पहले ही लिया जा चुका है। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।उपजिलाधिकारी गोवर्धन सुरेश चंद्र ने बताया कि तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों ने फर्जीवाड़े की शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। जांच कराकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes