हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बैंक खाताधारक के साथ सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खाताधारक ने चार बैंक शाखाओं पर धोखाधड़ी कर रकम न देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। छटीकरा मार्ग स्थित आश्रम विहार निवासी विश्वामित्र भारती पुत्र कैलाश बिहारी ने कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उन्होंने दिल्ली स्थित अपने मकान को सात करोड़ रुपए में बेचकर बैंकों में फिक्स डिपॉजिट किया था। एचडीएफसी बैंक शाखा वृंदावन, एचडीएफसी बैंक शाखा सेक्टर-29 फरीदाबाद, एक्सिस बैंक शाखा वृंदावन और इंडियन बैंक शाखा वृंदावन में धनराशि जमाकर फिक्स डिपॉजिट किया था, जिसकी रसीदें भी उनके पास हैं। आरोप है कि बैंक शाखाओं द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी की है और जमा धनराशि का भुगतान न कर टालमटोल किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बैंकों ने उनके साथ लूट की है। उन्होंने पुलिस से मांग की है बैंकों से उनकी धनराशि दिलवाई जाए, ताकि मथुरा निवासी ब्रजबिहारी सिंह से पूर्व में लिए पांच लाख रुपये वह लौटा सकें। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि जमा रकम बैंकों द्वारा नहीं दी जा रही है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
