हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ और मांट में गंगा दशहरा पर स्नान करते समय चार युवक यमुना में डूब गए। गोताखोरों ने तीन को बचा लिया। एक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। देर रात तक युवक का पता नहीं चलने पर अब शु्क्रवार सुबह अभियान चलाया जाएगा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पैगांव निवासी शंभू का 18 वर्षीय बेटा सचिन अपने तीन अन्य दोस्त गौरव, सौरभ और रोहित के साथ यमुना नहाने आया था। दोपहर करीब 11 बजे चारों युवक यमुना में स्थान कर रहे थे। नहाते समय अचानक चारों युवक यमुना में डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास नहा रहे लोगों ने मौके पर मौजूद गोताखोरों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। शेरगढ़ पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से तीन युवकों को बचा लिया। सचिन का अभी तक कोई पता नहीं चला है। मौके पर मौजूद एसओ प्रदीप कुमार ने मथुरा से पीएसी और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने युवक की तलाश की पर उसका पता नहीं चल सका है। सचिन के परिजन व ग्रामीण भी देर रात तक यमुना में युवक की खोजबीन में जुटे रहे। विधायक राजेश चौधरी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
