• Sun. Apr 26th, 2026

पूर्व ऊर्जा मंत्री के रिश्तेदार भाजपा नेता की बाइक सवारों ने गोली मारकर की हत्या

ByVijay Singhal

Apr 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। जानकारी मिलने के बाद एसपी श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक वह किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मसानी तेरे के पास मोक्ष धाम के निकट दो बाइको पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता हेमेंद्र गर्ग के पेट में गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस में मौके पर पहुंच गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.