हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़ेसी में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 6 छात्राओं फूड प्वॉइजनिंग के चलते जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। देर रात तक छात्राओं के परिजन काे कोई सूचना नहीं दी गई। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रोज की तरह छात्राओं न शाम सात बजे के करीब खाना गया था। इसके कुछ देर बाद अचानक कक्षा 6 की छात्रा वैष्णवी व कक्षा 7 की पूर्णिमा, अंजली, चंचल, खुशी के अलावा कक्षा 8 की छात्रा नंदिनी को परेशानी होने लगी। छात्राओं ने बताया कि उन्हें उल्टी, पेट में दर्द, चक्कर और घबराहट शुरू हो गई। छात्राओं ने जाकर वार्डन को इसकी सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से लाकर रात साढ़े 10 बजे के करीब सभी छह छात्राओं को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने रात के खाने में बैंगन की सब्जी, रोटी और चावल खाए थे। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वॉइजनिंग का प्रतीत होता है। इसके अनुसार ही उपचार दिया जा रहा है। छात्राओं की हालत में सुधार है। मंगलवार को सुबह उनकी जांचें कराई जाएंगी। वहीं छात्राओं के साथ इमरजेंसी पहुंची शिक्षिका मालती ने बताया कि छात्राओं की तबीयत अब ठीक है। बदलते मौसम के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। खाना सभी छात्राओं ने एक साथ खाया था, ऐसे में खाने के चलते परेशानी होने की आशंका कम है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
