हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्दी ने कोहरे के साथ दस्तक देना शुरू कर दिया है, इसका असर ट्रेनों पर दिखाई देने लगा है। एक दर्जन ट्रेनें दो से 7 घंटे देरी से मथुरा जंक्शन आ रही हैं। ऐसे में सफर करने वाले यात्री ट्रेनों का इंतजार करते-करते प्लेटफार्म पर ही थक-हारकर सो रहे हैं। रेलवे जंक्शन पर शनिवार को आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंचीं। इसमें भोपाल, झांसी, दिल्ली, अंबाला, जम्मू जाने वाले यात्री ट्रेन आने का इंतजार करते रहे। पिछले दो दिनों से ट्रेनें लेट हुई हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा घना होने के साथ ही ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा। इधर, भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेन 14624 पाताल कोट ढाई घंटे देरी से, 18478 कलिंगा उत्कल दो घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से, 16032 अंडमान एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से चल रही थी। दिल्ली की ओर से 18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे देरी, हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ढाई घंटे देरी से, पंजाब मेल तीन घंटे देरी से चलने के अलावा कई अन्य ट्रेनें भी हैं जो देरी से चल रही हैं। ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे पीआरओ ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूचना दी जा रही है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इसका प्रभाव ट्रेन संचालन पर भी पड़ रहा है। ट्रेनों के सुरक्षित संचालन पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है। सभी ट्रेनों के इंजन में फॉग सेफ्टी डिवाइस लगा दिए गए हैं। कोहरे में ट्रेन चलाते समय लोको पायलट को सिग्नल दिखाई नहीं देते हैं, ऐसे में सेफ्टी डिवाइस से सिग्नल आने पर आवाज आने लगती है। इसके साथ ही यह डिवाइस बता देती है कि आगे सिग्नल कैसा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
