हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में के प्राचीन चतुर्भुज महाराज मंदिर में फूलडोल मेले का भव्य आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार देर शाम यदुवंशी, चौधरी और वैश्य समाज द्वारा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच चौपाइयों का गायन किया गया। गौरव अविरल शास्त्री ने बताया कि चैत्र मास की द्वितीया तिथि पर ठाकुरजी को दिव्य गुलाब के पुष्पों से बने बंगले में विराजमान किया गया। प्रभु ने श्वेत श्रृंगार और स्वर्ण मुकुट धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर छप्पन भोग का अर्पण हुआ और महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। मेले की दिव्यता देखने के लिए दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु उमड़े, जिससे मंदिर परिसर, गलियां और मकानों की छतों पर भीड़ दिखी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
