• Mon. Nov 2nd, 2026

महावन में कच्चे मकान की छत गिरने सेपांच महिलाएं मलबे में दबीं, हालत स्थिर

Byvijay.singhal1233

Oct 15, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के बलदेव थाना क्षेत्र के हथकोली में गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े 6 बजे एक मकान अचानक से भर भराकर गिर गया। मकान के अंदर बैठे लोग मलबे में दब गए। मकान गिरने पर चीख-पुकार मच गई, इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सभी ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। कल करवा चौथ का त्योहार था। पर्व को लेकर राकेश के घर में महिलाएं खाना बना रही थीं। कुछ महिलाएं श्रृंगार कर रही थीं। तभी अचानक से मकान की छत गिर गई। छत गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुन आस-पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। जब लोगों ने देखा कि मलबे में कई लोग दबे हुए हैं तो उन लोगों ने एकजुट होकर राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने 5 लोगों को बाहर निकाला। जिसमें मकान स्वामी राकेश की पत्नी, पुत्र वधू व तीन बेटी थी। जानकारी के अनुसार, मलबे में दबकर घायल हुए लोग राकेश की पत्नी मीना, पुत्र वधू आरती, पुत्री रोशमा, पुत्री प्रियंका, पुत्री सुमन हैं। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी करवा चौथ त्योहार को लेकर खाना बना रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। वहीं, सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.