• Wed. May 6th, 2026

मथुरा के पांच डिप्टी कलेक्टर का किया गया स्थानांतरण

ByVijay Singhal

Jun 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । शासन ने प्रदेश में तीन वर्ष से एक ही जनपद में जमे 127 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं जिनमें मथुरा जिले की छाता और गोवर्धन तहसीलों के एसडीएम सहित पांच डिप्टी कलेक्टर का स्थानांतरण अन्य जनपदों के लिए कर दिया है, इनके  स्थान पर पांच डिप्टी कलेक्टर अन्य जनपदों से मथुरा को मिले हैं। शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उप जिलाधिकारी छाता श्वेता को सहायक निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ, एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव को ओएसडी बरेली विकास प्राधिकरण वही मथुरा जनपद में तैनात डिप्टी कलेक्टर प्रीति जैन को सुल्तानपुर, राजकुमार भास्कर को रामपुर और अजीत कुमार को मिर्जापुर जनपद स्थानांतरित किया गया है। इनके स्थान पर शासन ने मुजफ्फरनगर से संजय सिंह द्वितीय, जालौन से सुशील कुमार सिंह, कानपुर देहात से राजकुमार चौधरी, और ललितपुर से राघवेंद्र शर्मा व  चंद्रभूषण प्रताप को मथुरा में नियुक्ति की है। सूत्रों के अनुसार डिप्टी कलेक्टरों के तबादले की एक और लिस्ट जल्दी आने वाली है क्योंकि मथुरा में अभी 3 साल से अधिक तैनाती वाले और भी अधिकारी शेष रह गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.