• Wed. May 6th, 2026

कठौती कुआं में दो पक्षों में टकराव…फायरिंग और पथराव से मची अफरातफरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शहर कोतवाली क्षेत्र के कठौती कुआं में  रात फायरिंग और पथराव की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। मौके पर पुलिस को फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला। पथराव करने वाले 5 नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ होलीगेट चौकी प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने झगड़ा करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि पथराव और फायरिंग की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर मौके पर पहुंच गए। यहां जानकारी हुई कि थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी लक्ष्मीनारायण का कठौती कुआं मोहल्ले में क्लीनिक है। 5 माह पूर्व क्षेत्र के रहने वाले मोनू नामक युवक से उसने एसी की मरम्मत करवाई थी। इसकी एवज में उसे 5 हजार रुपये दिए, लेकिन एसी कुछ समय बाद पुन: खराब हो गया। इस पर लक्ष्मीनारायण ने मोनू से रुपये वापस मांगे। नहीं देने पर मोनू का मोबाइल फोन छीन लिया। सोमवार को मोनू अपना मोबाइल लेने के लिए लक्ष्मीनारायण की दुकान पर गया। यहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि लक्ष्मीनारायण ने अपने आधा दर्जन साथियों को बुला लिया। मोनू ने भी अपने परिजन को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। फायरिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव हुआ। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला, हालांकि पथराव होने की पुष्टि हुई। होली गेट चौकी प्रभारी सनोज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद लक्ष्मीनारायण, कुलदीप, प्रदीप, दूसरे पक्ष के मोनू और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.