• Tue. Feb 10th, 2026

कबाड़ के गोदाम में लगी आग

ByVijay Singhal

Apr 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह कस्बे में हाईवे पर स्थित कबाड़ के गोदाम में शनिवार रात आग लग गई। इससे गोदाम में रखा लाखों का कबाड़ जल गया। आग की वजह शाॅर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के वक्त गोदाम बंद था और उसमें कोई भी मजदूर नहीं था। गोदाम के मालिक शकील कुरैशी ने बताया कि वह शनिवार शाम बजे में गोदाम को बंद करके घर चला गया था। आठ बजे गोदाम के अंदर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। पड़ोस के लोगों ने घर पर आकर घटना के बारे में बताया। उन्होंने गोदाम के शटर को खोला और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम, स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। पीड़ित के अनुसार, उसने सहायता के लिए फायर ब्रिगेड को फोन किया। इसके बाद भी टीम सूचना के दो घंटे बाद पहुंची। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझ गई। अन्यथा आग से बगल की दुकानों व बैंक की शाखा को भी चपेट में ले लेती।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.