हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सरस्वती कुंड नेशनल चैम्बर भवन के सामने स्थित मित्तल फूड एवं कैटर्स के गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात्रि 12 बजे बाद लगी आग की सूचना पर करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। बताया गया कि गोदाम के निकट स्थित चंद्रेश अनुराग एंड कंपनी के चौकीदार ने रात्रि में सीए अनुराग खंडेलवाल को सूचना दी कि आग लग गई है। इस सूचना पर तुरंत सीए अनुराग मौके पहुंच गए । काफी देर तक आग लगी रही और लपटें उठती रहीं। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ बताया गया। आग से सीए कार्यालय को भी नुकसान हुआ और फाइलें एवं अन्य जरूरी सामान जल गया। रात्रि में कैटर्स के संचालक राहुल मित्तल एवं अन्य लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी आ गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। इससे यह पता लग सकेगा कि आग कैसे लगी या किसी ने लगाई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। सीए अनुराग खंडेलवाल ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
