• Mon. Feb 23rd, 2026

मथुरा के महावन में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग

ByVijay Singhal

Aug 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर हादसा हो गया। राया की ओर से नेशनल हाईवे की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा केमिकल से भरा टैंकर गांव मनोहरपुर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही टैंकर में आग लग गई। उसमें बने चार टैंक में से एक टैंक फट गया, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। दमकल की पांच गाड़ियां और रिफाइनरी की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझाने में तीन फायरकर्मी झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह करीब साढ़े चार बजे टैंकर में आग लग गई। केमिकल भरा होने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। एक टैंक फटने से हुए धमाके बाद आग पर काबू पाना और मुश्किल भरा हो गया। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर यातायात रोक दिया है। आग को काबू में करने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग, पुलिस और रिफाइनरी की टीमों ने आग पर काबू पाया। तब तक टैंकर पूरी तरह से जल गया। आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे एफएसओ किशन सिंह, फायरमैन शाकिर, चंद्रपाल झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान टैंकर के चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। मनोहरपुर निवासी नीरज ने बताया कि टैंकर पलटने के बाद उसमें तेज धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई दे रहा था। कृष्णापुरी निवासी लालाराम सैनी ने बताया कि वह अपने घर में सो रहे थे तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। हादसे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि टैंकर फटने के बाद लोहे के टुकड़े और जाली बहुत दूर उछल कर खेतों में जा गिरे। आग इतनी भीषण थी कि दो सौ मीटर दूर खड़ा पीपल का पेड़ आग से झुलस गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.