• Sun. Jul 5th, 2026

कोसीकलां में बंद मकान में लगी आग, हजारों का घरेलू सामान जला

ByVijay Singhal

Jan 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में शादी समारोह में भाग लेने परिवार के लोग दिल्ली गए थे और पीछे से बंद मकान में आग लग गई। धुआं और आग की लपटों को देख पड़ोसियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। शेखान मोहल्ला निवासी पीयूष जैन परिवार के समेत किसी वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। मकान में ताला लगा गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार तड़के चार बजे अचानक मकान की दूसरी मंजिल से आग की लपटें एवं धुएं का गुबार उठता नजर आया। जिसके बाद लोग चौक गए। लोगों ने आगे बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना देकर दमकल को बुलाया। जिसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अंदर जाकर पानी डालना शुरू किया, लेकिन लाइट की वायरिंग जलने के कारण पूरे मकान में करंट प्रभावित हो गया। बाद में बिजली बंद कराकर आग पर काबू पाया गया। चौकी प्रभारी मोहित राणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फायरब्रिगेड के प्रभारी जसराम सिंह ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग ने घर में रखे हजारों रुपये के घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.