हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता शुगर मिल के जल्दी खुलने की उम्मीद और बढ़ गई है। मिल के लिए डाले गए टेंडर की टेक्निकल बिड के बाद अब वित्तीय बिड भी खुल गई है। बिड को लेकर शासन स्तर पर आगे का फैसला लिया जाना है। शासन से बजट मिलने के बाद भी छाता शुगर मिल का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वजह यह है कि अभी तक शुगर मिल के काम को आगे बढ़ाने के लिए टेंडर नहीं खुल पाया है। पहले चार बार टेंडर डाला गया था, लेकिन कोई भी कंपनी टेंडर हासिल नहीं कर पाई। इसके बाद छाता शुगर मिल के लिए पांचवां टेंडर डाला गया। टेंडर में केवल पुणे की एक कंपनी ने भाग लिया है। टेंडर की वित्तीय बिल भी खुल गई है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही छाता शुगर मिल के काम को रफ्तार मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी और अगर टेंडर निरस्त हो गया तो छाता शुगर मिल के खुलने की उम्मीद फिर दूर चली जाएगी। फिर छठवीं बार टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल उम्मीद यही जताई जा रही है कि कंपनी का टेंडर फाइनल हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो छाता चीनी मिल में नवनिर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
फहीम अहमद सिद्दीकी, अधिशासी निदेशक छाता गन्ना मिल ने कहा बिड खुल गई है। आगे का फैसला शासन स्तर पर लिया जाना है। प्रक्रिया पूरी होते ही छाता शुगर मिल को लेकर बनाई गई कार्ययोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
