हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र की बाजना कट पुलिस चौकी के पास ग्राहक बुलाने को लेकर दो झोलाछाप भिड़ गए। देखते ही देखते पहले लाठी-डंडे चले और फिर फायरिंग हुई। इस बीच मची भगदड़ में तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नौहझील -बाजना मार्ग स्थित एक्सप्रेस-वे के बाजना कट पर एक रिषीपाल व कान्हा उर्फ गजेंद्र निवासी जरैलिया की शराब छुड़ाने की दवा डालने की अपंजीकृत दुकानें हैं। यहां शराब छुड़ाने के नाम पर ढाई से तीन हजार रुपये लिए जाते हैं। सूत्रों की मानें तो दवा भी गुपचुप तरीके से जंगल में डाली जाती है। बुधवार को एक ग्राहक दवा डलवाने आया, जिसे दोनों अपनी-अपनी दुकान पर खींचने लगे। बात बढ़ने पर पहले जमकर लाठी-डंडे चलने, एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 से 3 राउंड फायरिंग हुई। सूचना के बाद भी पुलिस कर्मी घटनास्थल निकट होने के बाद देर से पहुंचे। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गजेंद्र की तहरीर रिषीपाल, नरेंद्र, राहुल व जीतेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। डिग्री न कोई पंजीयन। फिर भी दुकानों का संचालन, वह भी स्वास्थ्य से जुड़ी। सूत्रों के अनुसार, पहले इनकी दुकान को स्वास्थ्य विभाग सील कर चुका है। सेटिंग कर धंधा फिर चल पड़ा। पुलिस ने भी दुकान पर दवा डालने की मनाही कर रखी है। ऐसे में ग्राहकों को जंगल में ले जाकर दवा डाली जाती है। सीएचसी प्रभारी तुलाराम गंगवार ने बताया कि ये लोग शराब छुड़ाने के नाम पर नाक में कोई दवा डालते हैं। जो आयुर्वेद से जुड़ी है। यह हमारे क्षेत्र नहीं आता है। हम इन पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।
