• Sun. Nov 29th, 2026

कोसीकलां में मंगलामुखियों के दो गुटों में क्षेत्र को लेकर झगड़ा

Byvijay.singhal1233

Feb 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में मंगलामुखी के दो गुटों में बृहस्पतिवार को क्षेत्र को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों गुटों ने जमकर हंगामा किया। मारपीट में पांच मंगलामुखी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो मंगलामुखियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। शालीमार रोड पर बधाई मांगने को लेकर कोसी व छाता निवासी मंगलामुखी के गुटों में विवाद हो गया। कोसीकलां की माया का आरोप था कि जस्सी को छाता क्षेत्र मिला है। वह काफी समय से वहां बधाई मांगती है। बृहस्पतिवार दोपहर में पता चला कि छाता की जस्सी के कुछ सदस्य शालीमार रोड पर बधाई मांग रहे थे, इस पर कोसी के लोग उन्हें पकड़कर थाने लाने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। पांच लोगों को चोट आई। जानकारी होने पर छाता की जस्सी भी वहां पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों ने करीब आधा घंटे तक हंगामा किया। हंगामे को होता देख पुलिस ने दोनोंं पक्षों के दो मंगलामुखियों काे पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई देख अन्य मंगलामुखी वहां से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि माया और जस्सी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.