• Fri. Feb 27th, 2026

नोहझील में रुपयों के लेनदेन में मारपीट

ByVijay Singhal

Jul 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पीड़ित ने 5 लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। नंदकिशोर निवासी पारसौली ने बताया कि वे अपने 10 हजार रुपये लेने नामजदों के घर गए थे। पैसे मांगने पर नामजदों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। इसके बार सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक इस हमले में उनके सिर व उनके भाई के रोताश के हाथ व सीने में चोट आई है। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर राजकुमार, शैलेश, लवकुश, हरिशंकर व लोकेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.