• Mon. May 25th, 2026

कोसीकलां में नेग को लेकर मंगलामुखियों के दो पक्षों में झगड़ा

ByVijay Singhal

Nov 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नेग मांगने के क्षेत्र बंटवारे को लेकर मंगलामुखियों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में मारपीट हो गई। इस मामले में माया बाई ने थाने में तहरीर दी है। शनिवार को बठैनगेट इलाके में अचानक मंगलामुखियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच मारपीट एवं गाली-गलौज शुरू हो गई। दोनों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर भीड़ लग गई। लोगों ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। माया बाई का आरोप है कि जस्सी मंगलामुखी को नेग मांगने का काम सौंपा था, लेकिन उसके बदले वह कुछ भी नहीं दे रही। जब उससे इस बाबत कहा जाता है तो वह आरोप लगाकर वीडियो वायरल करती है। शनिवार को उसने बठैनगेट इलाके में पहुंचकर उसकी शिष्या अनीता एवं उसके साथियों पर हमला बोल दिया। उधर, छाता कोतवाली में दी तहरीर में जस्सी मंगलामुखी ने आरोप लगाया कि वह अपने यजमान के यहां बधाई मांगने गई थी, तभी वहां दो-तीन गाड़ियों में लोग आए और उसे और उसकी साथी को अपने साथ गाड़ी में डालकर कोसीकलां ले गए और मारपीट की। वहीं मारपीट को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छाता पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.