हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट कंपनी के स्वामी पर वहां नौकरी करने वाली महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपनी अस्मत बचाई तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। उसका साथ दिया तो 10 अन्य महिला कर्मचारियों को भी कंपनी से निकाल दिया गया। छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़िता ने थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक चक्कर लगाए लेकिन उसकी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़िता और उसका साथ देने वाली महिलाओं का कहना है कि पुलिस उनसे छेड़छाड़ का सबूत मांग रही है।
हाईवे के औद्योगिक क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली पीड़िता का आरोप है कि फैक्टरी स्वामी ने उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध किया तो नौकरी से निकालने की धमकी दी। उसने नौकरी छोड़ना स्वीकार किया लेकिन मालिक की हरकत का विरोध किया। जब विरोध किया तो आरोपी की पत्नी, भाई और पिता ने अभद्रता की। उसके साथ काम करने वाली 10 महिलाओं ने भी इसका विरोध किया। क्योंकि कंपनी में काम करने वाली अन्य महिला एवं युवतियां मालिक के व्यवहार से दुखी थीं। बृहस्पतिवार को पीड़िता साथी महिलाओं के साथ एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची। यहां भी उसे केवल आश्वासन मिला। एसएसपी के यहां वह पहले भी शिकायत कर चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस उससे छेड़छाड़ का सबूत मांग रही है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्राइवेट कंपनी के मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। यदि शिकायत में सच्चाई हुई तो पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
