हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सामाजिक संस्था अग्रवाल क्लब परिवार के 20 वर्ष पूर्ण होने पर वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा सहयोगियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें संपूर्ण वर्ष में अपना सहयोग करने वाले सदस्यों का संस्था के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल मुकुट वाले द्वारा सम्मान किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन पुष्पांगन डिवाइन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक अजय कांत गर्ग, अध्यक्ष कपिल मुकुट वाला द्वारा भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। तत्पश्चात कपिल मुकुट वाला एवं उनकी धर्मपत्नी पारुल अग्रवाल द्वारा संपूर्ण वर्ष में अपना सहयोग देने वाले सदस्यों कृष्ण मुरारी, सुनीता अग्रवाल, मनीष,गुंजन अग्रवाल, धीरज, सीमा गोयल, विजय, विनीता अग्रवाल, गौरव, चंचल अग्रवाल, योगेश,राधिका अग्रवाल, वरुण,नेहा गर्ग, रूप कृष्ण, सरज गर्ग,पवन, पूजा अग्रवाल, विवेक, प्रीति अग्रवाल, अभिषेक,पूनम अग्रवाल, शैलेश, नीतू बंसल, विकास,नेहा अग्रवाल, नरेंद्र, अंजना अग्रवाल,गौरव, दीपा अग्रवाल, राहुल, रिचा गर्ग, उज्जवल, शुची अग्रवाल, नितिन, खुशबू अग्रवाल, अंशुल, रंजन अग्रवाल, विनय, वर्षा अग्रवाल, मोनू, रजनी मित्तल, नितिन, गीतू अग्रवाल सहित 35 सदस्यों का शॉल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि क्लब परिवार जो कि मथुरा की अग्रणी सामाजिक संस्था है उसका अध्यक्ष होने के नाते पूरा प्रयास रहा कि इस के सदस्यों को एक सूत्र में बांधकर रख सकूं। जिसमें सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया उसका दिल से आभारी हूं। इस अवसर पर अग्रशक्ति अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल द्वारा भी पवन पूजा अग्रवाल, वरुण नेहा गर्ग, कपिल पारुल अग्रवाल का सम्मान किया गया। संस्थापक अजय कांत गर्ग एवं लक्ष्मी गर्ग का कपिल मुकुट वाला एवं पूनम अग्रवाल दोनों ने सम्मान किया एवं हृदय से आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में अनेकों प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सदस्यों ने भाग लेकर उपहार प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में संस्कृत कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल रिचा गर्ग,गौरव दीपा अग्रवाल, विनय वर्षा अग्रवाल, विशाल पारुल अग्रवाल,दीपक रीना अग्रवाल, तनुज गरिमा सिंघल, राजकुमार निकिता गर्ग, रोहित ज्योति गर्ग, विकास प्रियंका बंसल, हेमंत अनुपम अग्रवाल, विपिन सोनल मित्तल, अतुल विनीता मित्तल, अवधेश मित्तल, गौरव गर्ग, शैलेश मित्तल, कन्हैया राखी अग्रवाल, अमर सुहानी गोयल, विनोद अनामिका अग्रवाल ,नीरज दीप्ति अग्रवाल,विपुल गुंजन अग्रवाल,मोहन पारुल अग्रवाल,रितेश राखी मित्तल,नितिन शालिनी अग्रवाल, पंकज प्रीति अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
