• Tue. Feb 17th, 2026

पिता-चाचा ने 17 साल की बेटी को गला दबाकर मार डाला, एक महीने पहले दर्ज कराया था गुमशुदगी का केस

ByVijay Singhal

Feb 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी के घर से भागने पर पिता-चाचा ने उसे गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने झूठी शान के लिए बेटी की हत्या की थी। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव अड्डा फिरोजपुर निवासी बदन सिंह उर्फ बलवीर सिंह पुत्र जगसिंह ने 25 जनवरी को थाना नौहझील में बेटी को भगाकर ले जाने का मुकद्दमा दर्ज कराया। बदन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को गांव का ही रहने वाला गोपाल पुत्र चतुर सिंह बहला फुसलाकर भगा ले गया है। बेटी की उम्र 17 वर्ष है। पिता द्वारा मुकदमा दर्ज करा देने के बाद पुलिस ने गोपाल पुत्र चतुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। इसके बाद भी पुलिस गायब युवती की तलाश में जुटी रही। युवती की तलाश में पुलिस ने हर उस जगह पर दबिश दी जहां उसके होने की संभावना थी। युवती के गायब होने के बाद जहां पुलिस उसे तलाश रही थी वहीं परिजन भी तलाश में जुटे थे। बदन सिंह को सूचना मिली कि बेटी पलवल में हैं। सूचना मिलते ही बदन सिंह अपने भाई तेजपाल सिंह के साथ पलवल पहुंच गए। पिता और चाचा ने युवती को तलाश लिया और उसे अपने साथ लेकर आने लगे। पलवल से बेटी को लेकर चले बदन सिंह और तेजपाल ने रास्ते में समझाने का प्रयास किया। लोक लाज और इज्जत का हवाला दिया लेकिन जब बेटी नहीं मानी तो दोनों ने पहले उसका गला घोंटा फिर अलीगढ़ के खैर क्षेत्र में स्थित सिवाला नहर में डुबोकर मार दिया। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए शव को सिवाला नहर में ही डाल दिया। नहर में शव डालकर पिता और चाचा गांव में आ गए। इस दौरान शव करीब 15 किलोमीटर बह कर खैर क्षेत्र से अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र में पहुंच गया। जहां पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर कब्जे में ले लिया। 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव का अज्ञात में पोस्ट मार्टम कराया।युवती की तलाश में जुटी नौहझील पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि युवती की हत्या पिता और चाचा ने कर दी है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की कॉल डिटेल निकलवाई। कॉल डिटेल और मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने पिता बदन सिंह और चाचा तेजपाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। चौकी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.