हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा के पलवल जनपद के मुडकटी थाना क्षेत्र के सराय पुल के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया। पिता-पुत्र एक गमी में शामिल होने दीघोट जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपी चालक ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में उसके पिता घनश्याम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
