• Sun. May 17th, 2026

समितियों पर घंटों इंतजार के बाद किसानों को नहीं मिल रही खाद

ByVijay Singhal

Oct 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में रबी फसलों की बुबाई शुरू होते ही खाद की किल्लत बढ़ गई है। क्षेत्र में आलू की बुबाई चल रही है वहीं गेहूं और सरसों की तैयारी की जा रही है।सहकारी समितियाें पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। सुबह से लाइन में लगे किसान खाद न मिलने पर शाम को मायूस होकर लौट जाते हैं। मंगलवार को सहकारी समिति बछगांव पर खाद के लिए किसानों ने नंबर लगवाए लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल सका। वहीं सहकारी समिति फोड़र में पिछले कई दिनों से किसान बिना खाद के ही लौट रहे है l सींगापट्टी व मगोर्रा समितियां पर भी किसान सुबह 5 बजे से लाइन लगाकर खड़े हो गए। लेकिन अधिकांश को खाली हाथ लौटना पड़ा। अपर जिला सहकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिह का कहना है कि शासन स्तर से डीएपी खाद की मात्रा कम भेजी जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.