• Fri. May 1st, 2026

थाना फरह पुलिस, थाना रिफाइनरी पुलिस, सर्विलांस स्वाट टीम ने ज्वेलर्स लुटेरों से नगला जट्टा जाने वाले रास्ते पर हुई तीन मुठभेड़,

ByVijay Singhal

Aug 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना फरह पुलिस, थाना रिफाइनरी पुलिस, सर्विलांस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना फरह क्षेत्रान्त्रगत दिनांक 18.08.2024 को ज्वैलर के साथ लूट की घटना घटित करने वाले प्रकाश में आये अभियुक्तगणों के साथ परखम ओल मार्ग से नगला जट्टा जाने वाले रास्ते पर हुई मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ तीन अभियुक्तगण हुए घायल/गिरफ्तार। अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटे गये सोने-चाँदी के आभूषण, 900 रू0 नगद, एक अदद काला बैग, 03 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय कारतूस एवं लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मथुरा* आदेशानुसार अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के कुशल नेतृत्व में थाना फरह, थाना रिफाइनरी, सर्विलांस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 20.08.2024 को समय करीब 10 बजे थाना फरह क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 18.08.2024 को ग्राम सेरसा में ज्वैलर के साथ लूट की घटना के अभियोग मु0अ0सं0 303/24 धारा 309(6) BNS में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तगणों से परखम ओल मार्ग से नगला जट्टा जाने वाले रास्ते पर हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ तीनों अभियुक्तगण 1.बलजीत पुत्र डूंगर निवासी समसपुर थाना रिफाइनरी मथुरा 2.ललित पुत्र दया सिह निवासी ग्राम बाटी थाना जैत मथुरा 3.चेतन पुत्र महकपाल निवासी ग्राम बाटी थाना जैत मथुरा पैर में गोली लगने से हुए घायल/गिरफ्तार तथा अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटे गए सोने व चाँदी के आभूषण, 900 रू0 नगद, एक काले रंग का बैग, 03 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय कारतूस व लूट की घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद किया गया । प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त झम्मन की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है । घायल उपरोक्त तीनों अभियुक्तगणों का उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 18.08.2024 को सुरेश ज्वैलर अपने दुकान से मोटर साईकिल से एक बैग में आभूषण लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में अभि0 बलजीत, अभि0 ललित व अभि0 चेतन द्वारा दिन दहाडे ज्वैलर की मोटर साईकिल को रोककर व डण्डे से मारपीट कर ग्राम सेरसा के पास आभूषण के बैग को लूटकर घटना को अंजाम दिया गया । उक्त घटना का उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया जिसके खुलाशे के लिए थाना फरह पुलिस, थाना रिफाइनरी पुलिस, सर्विलांस एवं स्वाट टीम को लगया गया था । जिसमें मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगणों को माल ठीकाने लगाने जाते हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.