हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेन में फर्जी रेलवे अधिकारी बनकर यात्रियों से वसूली करने वाला युवक रंगेहाथ पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से फर्जी पहचान पत्र बरामद हुआ है। टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरोपी को दिल्ली जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। मामला ट्रेन संख्या 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस का है। ट्रेन मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। टिकट चेकिंग स्टाफ सनी भल्ला कोच में यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर लोगों की टिकट चेक कर रहे युवक पर पड़ी। मथुरा में तैनात डिप्टी सीटीआई सनी भल्ला ने युवक से पूछताछ की तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। परिचय पत्र दिखाते हुए डिप्टी सीटीआई को प्रभाव में लेने का प्रयास किया। जांच पड़ताल हुई, तो मामला खुल गया। फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। आरोपी का नाम राजकुमार है। टिकट चेकिंग स्टाफ ने आरोपी को दिल्ली जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमे के लिए थाने में तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से इस तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम देकर टिकट चेकिंग के नाम पर यात्रियों से वसूली कर रहा था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
