हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर चार दिवसीय मेला 18 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार मेला स्वदेशी थीम पर आधारित होगा। स्वदेशी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले के मुख्य आकर्षण 19 सितंबर को विराट युवा सम्मेलन होगा। मेला में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, खेलकूद, पर्यावरण संबंधी कार्यक्रम भी होंगे। यह निर्णय पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति की शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर दीनदयाल धाम के सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी अनूप चौधरी ने सुझाव दिया कि मेले में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए। उन्होंने कुश्ती दंगल को दो दिन करने का सुझाव रखा। संरक्षक भीकमचंद दुबे ने युवाओं को मेले से जोड़ने की बात कही। समिति के मंत्री मनीष अग्रवाल ने बताया कि 17 सितंबर को मंदिर पर संकीर्तन और सुंदरकांड का पाठ होगा। मेले के पहले दिन 18 सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। मेला का शुभारंभ हवन के साथ होगा। 19 सितंबर को हवन, बधाई गीत, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और युवा सम्मेलन होगा।
20 सितंबर को गो पूजन एवं स्वस्थ गोवंश प्रतियोगिता, आगरा में विचार गोष्ठी होगी। समापन 21 सितंबर को होगा। समिति संरक्षक अशोक टैंटीवाल, अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, भीकम चंद दुबे, सुरेश चंद्र गर्ग, राकेश गर्ग, शिवशंकर शर्मा, महीपाल सिंह, निर्मला दीक्षित व मुकेश शमा ने सुझाव रखे। संचालन प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
