• Wed. Oct 29th, 2025

पत्नी से झगड़े के बाद पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर दी जान

ByVijay Singhal

Oct 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार के पूजा विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर पूर्व सैनिक ने घर में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सदर बाजार पुलिस ने शव पंखे से उतरवाकर कब्जे में लिया। औरंगाबाद स्थित कॉलोनी निवासी संजय सिंह 40 वर्षीय ने बृहस्पतिवार की देररात सुबह 3 से 4 बजे के बीच घर के कमरे में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से लटककर जान दे दी। सुबह पत्नी ने कमरे में झांककर देखा तो चीख निकल गई। इससे आसपास के लोगों की नींद खुल गई। पुलिस हलका प्रभारी रूद्रप्रताप ने मृतक का शव उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उनका कहना है कि मृतक मूलरूप से जनपद के बलदेव थाने के गांव बरौली का रहने वाला था और सेना से रिटायर्ड था। अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ कुछ वर्षों से मकान बनाकर पूजा विहार कॉलोनी में रहता था। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि त्योहार के मौके पर पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मामले को लेकर झगड़ा चल रहा था। संभवत: इसी के चलते उसने जान दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.