• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा की जिला जेल में कैदियों के हस्त बनी सामानो की प्रदर्शनी को देख सबने की वाह वाह

ByVijay Singhal

Jul 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों द्वारा कारागार में स्वरोजगार प्रशिक्षण के दौरान भगवान जी की पोशाक मुकुट पूजा बत्ती एलईडी बल्ब व हथकरघा में तैयार की गई विभिन्न प्रकार की सूती साड़ी व कपड़ों की प्रदर्शनी प्रातः 10 बजे से शाम 03 बजे तक लगाई गई। उक्त प्रदर्शनी में 25,650/ रूपये की बिक्री हुई। उक्त बिक्री मूल्य में से सामान की लागत को काटकर शेष राशि बंदियों को मजदूरी के रूप में वितरित कर दी जाएगी। प्रदर्शनी में जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने सभी कार्मिकों एवं बंदियों का उत्साह वर्धन किया गया। बंदियों के कल्याण एवं उनको अपराध की दुनिया से दूर करते हुए समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के इस सार्थक प्रयास की जिला जज सीजेएम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा सराहना की गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.