• Mon. Jun 9th, 2025

यमुना की पवित्रता और निर्मलता के लिए सभी लें संकल्प

ByVijay Singhal

Apr 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। वृंदावन में रामनवमी का पर्व जिले में शांति से निपटने के बाद आईजी आगरा मां यमुना की शरण में पहुंचे। शनिवार की रात एलर्ट सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित मां यमुना आरती समारोह में आईजी आगरा दीपक कुमार, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय सहित संत और धर्माचार्य शामिल हुए। संत आनंद स्वरूप गंगाजी वाले बाबा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां यमुना की पूजा-अर्चना एवं भव्य महाआरती कराई गई। सभी ने बारी-बारी आरती कर मां यमुना से मथुरा में शांति और सौहार्द बनाए रखने की कामना की। मुख्य अतिथि आईजी दीपक कुमार ने कहा कि वृंदावन धाम में कालिंदी के तट पर मुझे मां यमुना की कृपा प्राप्त हुई यह बड़ा सौभाग्य है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मां यमुना की पवित्रता एवं निर्मलता के लिए आज सभी को संकल्प लेना चाहिए। सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि नगर निगम, समाजसेवी संस्थाएं एवं जन सहयोग के माध्यम से ही मां यमुना स्वच्छ हो सकती हैं। यह सेवा करने का उत्तरदायित्व हम सब की पहल से ही संभव है। कार्यक्रम में अर्थ स्टोन प्रोपर्टी लिंकर्स के डायरेक्टर धनंजय सिंह, विनय सिंह, राकेश सिंह, भाजपा नेता पंडित उदयन शर्मा, रामविलास चतुर्वेदी, सीओ सदर प्रवीण मलिक, सीओ हर्षिता, व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक बंसल, प्रदीप बनर्जी, बॉबी अग्रवाल, पंडित मदन गोपाल शर्मा, अनिल अग्रवाल आदि थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.